सौर तापीय प्रभाग
राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान ने कई राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान / संगठन और औद्योगिक इकाइयों के साथ पारस्परिक अनुसंधान आरंभ किया है। संस्थान ने आधुनिक सौर तापीय प्रौद्योगिकी को तैयार किया है जिसका विभिन्न रूपो में अनुप्रयोग जैसे बिजली उत्पादन, वातानुकूलित यंत्रों, कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेस हीट, विलवणीकरण, खाना पकाने, स्पेस हीटिग, गर्म पानी आदि में किया जा सके।
एक मेगावॉट सौर तापीय ऊर्जा संयंत्र
600 W/m2 डायरेक्ट नॉर्मल इररेडिएंस (डीएनआई) विकिरण में एक मेगावॉट की क्षमता वाला एक ग्रिड-इंटरेक्टिव सौर तापीय शक्ति संयंत्र, आईआईटी बॉम्बे और अन्य कंसोर्टियम पार्टनर के सहयोग से राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान में विकसित और शुरू किया गया है। परियोजना का एक भाग “मेगावट स्केल सौर तापीय शक्ति संयंत्र, सिमुलेशन और अनुसंधान सुविधा का विकास” है। संयंत्र की सबसे अनूठी विशेषता दो अलग-अलग सौर क्षेत्र (परवलयिक गर्त संग्राहक और रैखिक फ्रैनल परावर्तक) बिना किसी जीवाश्म ईंधन के एक दूसरे से जुड़े हैं। संयंत्र उत्पादन की लागत को कम करने के लिए, रैखिक फ्रैनल परावर्तक की उच्च दक्षता और प्रत्यक्ष भाप उत्पादन (डीएसजी) के लिए संश्लेषित तेल आधारित परवलयिक गर्त संग्राहक के संयोजन का इरादा रखता है।
विकेंद्रीकृत बिजली उत्पादन के लिए मॉड्यूलर केंद्रीय ग्राही केंद्रित सौर ऊर्जा संयंत्र
परियोजना सौर टावर प्रौद्योगिकियों के लिए मैसर्स सन बोर्न एनर्जी टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य सहयोगी के साथ हेलीओस्टेट, केंद्रीय गुहिका ग्राही और तापीय संग्रहण प्रणाली के डिजाइन, विकास फैब्रिकेशन व निर्माण और परीक्षण के अधीन है। इस परियोजना के मुख्य उद्देश्य हेलियोस्टेट क्षेत्र, वॉल्यूमेट्रिक वायु ग्राही और ताप संग्रहण के अनुकूलित डिजाइन का विकास, एक केंद्रित सौर ऊर्जा (सीएसपी) केंद्रीय ग्राही संयंत्र तीन बड़े घटक और संयंत्र के सभी मुख्य घटकों के लिए लागत कम करने पर ध्यान केन्द्रित करने सहित स्थानीय स्रोतों का विकास जो ऊर्जा के अन्य रूपों के साथ प्रौद्योगिकी को प्रतिस्पर्धी बनाएगा।
सौर शीतलन
सौर तापीय ऊर्जा का उपयोग करके विभिन्न अभिविन्यासों में सौर शीतलन प्रणाली का डिजाइन, विकास और प्रदर्शन का बीड़ा थर्मैक्स लिमिटेड पुणे के सहयोग से उठाया गया है।
दूर-दराज के गाँवों के अनुप्रयोग के लिए सौर बायोमास हाइब्रिड कोल्ड स्टोरेज का डिजाइन का विकास और फैब्रिकेशन
सुदूर गाँव के लिए विद्युतीकरण और कोल्ड स्टोरेज सुविधा और सौर-बायोमास संकर प्रणाली प्रदान करने के लिए द एनर्जी एंड रिर्सोस इंसटिट्यूट (टेरी), थर्मैक्स लिमिटेड और सीएसआईआरओ के सहयोग से राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान द्वारा शुरू की गई है। परियोजना के अंतर्गत, एक 50kW बायोमास गैसीफायर सिस्टम विद्युत और इंजन की व्यर्थ ऊष्मा (निकासी) प्रदान करता है जो कोल्ड स्टोरेज के लिए ऊर्जा के मुख्य स्रोत के रूप में उपयोग की जाती है।
सौर स्टर्लिंग इंजन
भारतीय स्थितियों में प्रदर्शन का मूल्यांकन और उपयुक्तता का आकलन करने के लिये ओएनजीसी अनुसंधान केंद्र के सहयोग से राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान में 3 x 3 kW के स्टर्लिंग इंजन स्थापित किए गए हैं। सिस्टम परवलयिक डिश संकेन्द्रक, घूमने वाले ग्राही पर स्थित पिस्टन मुक्त स्टर्लिंग इंजन कम रेसिप्रोकेटिंग जनरेटर से मिलकर बना होता हैं। हीलियम का तरल पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है। जीपीएस आधारित 2 अक्षीय ट्रैकिंग तंत्र का उपयोग परवलयिक डिश की ट्रैकिंग के लिए किया गया है। परिणामस्वरूप, सिस्टम ‘जीरो Cosine की हानि’ का सामना करता है। इस प्रकार, यह लगभग 86% (सूरज से ऊष्मा तक) अधिकतम दक्षता वाली प्रणाली है।
सौर जल आसवन
भारतीय स्थिति में प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी एफ़सीयूबीईडी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान में एक सौर विलवणीकरण प्रणाली स्थापित की गई है। प्रणाली में विशेष डिजाइन के 10 पैनल, सौर कलेक्टर (प्रत्येक 3m2) के साथ कुल 30m2 तक हैं। स्टोरेज टैंक से सौर ऊर्जा संग्राहक तक पानी उठाने के लिए सौर प्रकाशवोल्टीय पैनल और डीसी पम्प का एक प्रावधान भी दिया गया है ।
सौर तापीय अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला
प्रदर्शन मापने के मानकों परीक्षण प्रक्रियाओं और परीक्षण प्रोटोकॉल को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान ने, यूएनडीपी-एसईएफ सीएसएच परियोजना “भारत में बाज़ारों का विकास तथा सौर ऊर्जा आधारित चालित ऊष्मा के अनुप्रयोग को बढ़ावा देना” के तहत सीएसटी के लिए अत्याधुनिक परीक्षण सुविधा की स्थापना की है। सौर तापीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजाइन, विकास और निर्माण कार्य शुरू किया गया है :
- विभिन्न -प्रभाव आर्द्रीकरण और निरार्द्रीकरण विलवणीकरण प्रणाली
- सौर तापीय वातानुकूलित यंत्र
- कोजेनरेशन में सौर शीतलन और विलवणीकरण
- भारत में हाइब्रिड सोलर थर्मल के लिए बायोमास का संसाधन मूल्यांकन
- 5 मेगावाट हाइब्रिड सौर-बायोमास बिजली संयंत्र का डिजाइन
- प्रावस्था परिवर्तन साम्रग्री सौर तापीय संग्रहीत प्रणाली
राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान में एफपीसी और ईटीसी परीक्षण व्यवस्था
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के मानकों के अनुसार सौर तापीय परीक्षण सुविधा में हाल में हुई गतिविधि :
- समतल पट्टिका संग्राहक प्रणाली
- निर्वात नलिका संग्राहक प्रणाली प्रणाली
- सौर कुकर (यानी बॉक्स्ड टाइप और परवलयकार कुकर)